|
चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता सुश्री चांग व्यू ने 11 तारीख को पेइचिंग में घोषणा की कि रुसी राष्ट्रपति पुतिन के निमंत्रण पर, चीनी राष्ट्राध्यक्ष हू चिन थाओ 17 जुलाई को रुस के सेन्ट पीटरस्बर्ग में आयोजित आठ देशों के गुट और विकासमान देशों के नेताओं के बीच वार्तालाप सम्मेलन में भाग लेंगे।
सुश्री चांग व्यू ने परिचय देते समय कहा कि वर्तमान वार्तालाप सम्मेलन में ऊर्जा सुरक्षा, संक्रामक रोगों की रोकथाम, शिक्षा और अफ्रीकी विकास जैसी समस्याओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इस से पहले, श्री हू चिन थाओ 16 तारीख को भारत, ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका, मैक्सिको, कांगो ब्राजविल के नेताओं के साथ सामूहिक भेंटवार्ता भी करेंगे। छह देशों के नेता समान रुचि वाले सवालों पर रायों का आदान-प्रदान भी करेंगे।
|