|
चीनी विदेश-मंत्रालय के प्रवक्ता सुश्री च्यांग यु ने 6 तारीख को पेइचिंग में कहा कि चीन के विचार में संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद को हाल में जनवादी कोरिया द्वारा मिसाइल छोड़ने की घटना पर जरूरी प्रतिक्रिया करनी चाहिए।इस से कोरिया प्रायद्वीप और उत्तर पूर्व एशिया क्षेत्र की शांति व स्थिरता में मदद मिल सकेगी।
जनवादी कोरिया ने 5 तारीख की सुबह अनेक मिसाइल छोड़ीं। जापानी सरकार के आग्रह से संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद ने उसी दिन सुबह सम्मेलन आयोजित करके जनवादी कोरिया द्वारा मिसाइल छोड़ने की घटना पर आपात विचार-विमर्श किया।
श्री च्यांग यु ने कहा कि चीन ने संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद के इस से संबंधित सम्मेलन में भाग लिया। चीन संबंधित पक्षों के साथ कोरिया प्रायद्वीप की स्थिति को स्थिर बनाने और प्रशांत क्षेत्र की शांति व स्थिरता की सुरक्षा के लिए कोशिश करने को तैयार है।
|