• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2006-07-06 18:52:32    
अमरीका के सहायक विदेश मंत्री श्री हिल्ल 7 तारीख को पेइचिंग पहुंचेंगे

cri

अमरीका के सहायक विदेश मंत्री श्री हिल्ल 7 तारीख को पेइचिंग पहुंचेंगे और चीन के उप विदेशमंत्री श्री वु ता वेयी के साथ मौजूदा परिस्थिति व छह पक्षीय वार्ता के पुनःशुरू करने पर विचार-विमर्श करेंगे।

चीन के विदेश-मंत्रालय के प्रवक्ता सुश्री च्यांग यु ने 6 तारीख को पेइचिंग में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उक्त खबर दी। उन्होंने कहा कि चीन कोरिया प्रायद्वीप की नाभिकीय समस्या पर अमरीका के साथ विचार-विमर्श व संपर्क मजबूत करने के लिए तैयार है । और छह पक्षीय वार्ता को यथाशीघ्र पुनः शुरू करने और प्रशांत क्षेत्र की शांति, स्थिरता व विकास के लिए वे एक साथ कोशिश करेंगे।

जनवादी कोरिया ने 5 तारीख की सुबह कई मिसाइल छोड़ीं। अमरीका के विचार में यह एक उकसाने वाला व्यवहार है। चीन को आशा है कि विभिन्न पक्ष कोरिया प्रायद्वीप की स्थिति को और तनावपूर्ण व जटिल नहीं बनाएंगे।