|
चीनी विदेश-मंत्रालय के प्रवक्ता सुश्री च्यांग यु ने कहा कि चीन को आशा है कि विभिन्न पक्ष कोरियाई प्रायद्वीप की स्थिति को तनावपूर्ण नहीं बनाएंगे।
जनवादी-कोरिया ने 5 तारीख की सुबह अनेक मिसाइल छोड़ीं। सुश्री च्यांग यु ने 6 तारीक को पेइचिंग में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि चीन इस घटना पर कड़ा ध्यान देता है। अब चीन संबंधित पक्षों के साथ घनिष्ठ सम्पर्क व विचार- विमर्श कर रहा है। चीन को आशा है कि विभिन्न पक्ष संयम रखकर प्रायद्वीप की शांति व स्थिरता के लिए कोशिश कर सकेंगे।
इस प्रवक्ता ने कहा कि चीन का कोरियाई प्रायद्वीप की समस्या हल करने का मूल उद्देश्य कोरियाई प्रायद्वीप की शांति व स्थिरता की सुरक्षा करना है। व्यवहारिक अनुभव है कि वार्ता करना और विचार-विमर्श करना समस्या का समाधान करने का समुचित उपाय है।
|