• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2006-07-06 16:39:35    
चीनी प्रकाशन उद्योग समृद्धि की ओर कदम बढ़ा रहा है

cri

आज अगर आप चीनी पुस्तक की दुकान मे जाए तो आप को देश विदेश के साहित्य व इतिहास, सामाजिक विज्ञान,तकनीकी, जीवन, फैशन आदि हर किस्म की पुस्तके देखने को मिलेगीं, यहां तक कि माता-पिता के बच्चो को शिक्षा देने, बच्चों के लिए कार्टून, चुटकले, कहानी आदि रोचकदार किताबें की भी कमी नहीं है। आज के चीन में किताब बाजार एक फलता फूलता उद्योग बन गया है और दिनोंदिन समृद्धिशाली होता जा रहा है।

पेइचिंग किताब बिल्डिंग चीन का एक बड़ी फुटकर किताब दुकान हैं, रोजाना दुकान के खुलते ही, ग्राहक नदी की धारा तरह दुकान में उमड़ आते हैं। लोग यहां किताबे चुनने के अलावा, इस बड़ी शानदार किताब बिल्डिंग के वातावरण का आन्नद भी उठा सकते हैं। किताब बिल्डिंग में अक्सर किताबे खरीदने आने वाले वांग हंग श्येन ने हमारे संवाददाता को बताया कि आजकल किताबों की बाहरी पैकेजिंग पहले से कहीं ज्यादा अच्छी हो गयी है। बहुत ही बड़ी तरक्की हुई है, चाहे प्रकाशन व किताब की बाहरी सौन्दर्य से देखे, न केवल शब्दों इतने साफ तरह प्रकाशित किए गए हैं, बाहर की पैकेजिंग भी बहुत ही खूबसूरत है, आज की किताबों की गुणवत्ता कुछ साल पहले प्रकाशित किताबों की बिल्कुल बराबरी नहीं कर सकती है।

पाठक सुश्री ली फन किताब की बिल्डिंग में रखी हजारों किस्मों की किताबों की रंग बिरंगी सुन्दरता में एकदम खो बैठी है। उन्होने हमें बताया आजकल की किताबों की विविधता का कहना नहीं है, कोई भी किस्म की किताबें आप खरीदना चाहते हैं, आप इस किताब की बिल्डिंग में उसे खुशी खुशी पा सकते हैं।

इधर के सालों में पेइचिंग किताब बिल्डिंग की बिक्री रकम शुरू से ही हर साल 20 प्रतिशत की तेज वृद्धि से विकसित होती रही है, गत वर्ष बिक्री की कुल रकम 44 करोड़ युआन जा पहुंची थी। आंकड़ो के अनुसार, वर्ष 2005 में चीन में कुल 2 लाख 20 हजार किस्मों की किताबें छापी गई, जिस में इस से पहले के एक साल की तुलना में 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है और वर्ष 1978 की तुलना में 10 से अधिक गुना ज्यादा रही है।

बाजार आर्थिक के विकास की जरूरत से मेल रखने के लिए, चीन ने पिछली शताब्दी के अन्त से प्रकाशन उद्योग बाजार में सुधार करना शुरू कर दिया। आर्थिक सुधार के तहत, चीनी प्रकाशन उद्योग ने अपनी व्यवस्था बदलने का काम शुरू किया और बाजार की मुख्य धारा में शामिल हो गई। बहुत सी बाजार स्पर्धा शक्ति पाने वाले प्रकाशनों ने अपनी पहचान बनाई है। वर्ष 2002 में 10 से अधिक प्रकाशन इकाईयों से जुटी व गठित चीन का सबसे बड़ा प्रकाशन उद्योग, यानी चीन प्रकाशन समूह कम्पनी औपचारिक रूप से स्थापित हुई। चीनी प्रकाशन समूह कम्पनी के महा प्रबंधक यांग मू ची ने समूह की स्थापना पर बोलते हुए कहा समूह की स्थापना करने का मकसद हमारी अपनी व्यवस्था व ढांचे को प्रफुल्लित करना है, उसका अविष्कार करना है, ताकि एक ताकतवार समूह को तैयार किया जा सके। तीन से पांच सालों के प्रयासों के बाद हमारी प्रकाशन उद्योग कम्पनी एक सचमुच विमान वाहक युद्ध पौत बन गई है।

वर्ष 2004 में चीनी प्रकाशन उद्योग समूह कम्पनी ने चीनी सहित्य ग्रंथ प्रकाशित किया, जिन में 20 वीं शताब्दी से चीनी लेखकों के सहित्य,इतिहास, दर्शन, विज्ञान व कला, शब्दकोष आदि ज्ञानों को एक ग्रंथ में रखा है, जो चीन के आधुनिक इतिहास में सबसे बड़े पैमाने वाली पुस्तक ग्रंथ समूह मानी जाती है । वर्तमान चीनी प्रकाशन समूह कम्पनी ने पूरे देश के प्रकाशन बाजार में 7 प्रतिशत से अधिक हिस्सा बना लिया है।

चीनी प्रकाशन समूह कम्पनी , ल्याओलिंग प्रकाशन समूह कम्पनी, शांगहाए प्रकाशन शेयर लिमिटड कम्पनी , विज्ञान प्रकाशन समूह आदि प्रकाशन विभागों ने अपने अपने उद्योगों के लिए हर वर्ष 24 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की है।

ल्याओलिंग प्रकाशन समूह कम्पनी के बोर्ड मेनेजर रन हुए इन का मानना है कि व्यवस्था के अविष्कार व देश की उदार नीति प्रकाशन उद्योग की तेज वृद्धि का मुख्य कारण रहा है। ढांचे व व्यवस्था का सुधार हमारे समूह के विकास के लिए जीवन शक्ति लेकर आया है। प्रकाशन समूह के प्रशासनिक से अलग होने के बाद, हमे सरकार की ओर से अनेक उदार नीतियां प्राप्त हुई हैं।

चीनी प्रकाशन उद्योग ने अपनी नयी किस्म के संचालन को घरेलु बाजार में सफलता से चलाने के साथ अन्तरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में भी भाग लेने की रणनीतिक तैयार की है। एक साल में एक बार फ्रेन्कफर्ट किताब प्रदर्शनी वर्तमान विश्व की सबसे बड़ी किताब प्रदर्शनी व प्रकाशन पेटन्ट व्यापार का बाजार भी है। विश्व के 75 प्रतिशत पुस्तक पेटन्ट व्यापार इसी जगह संपन्न होती है। यह विभिन्न प्रकाशन उद्योग के विकास स्थिति की जांच व आकलन का मंच भी प्रदान करता है। इस साल की पुस्तक प्रदर्शनी में चीन के प्रकाशन विभागों ने 200 से अधिक लोगों का एक दल भेजा है और हजारों किस्मों की किताबें प्रदर्शनी में दर्शाने के लिए अपने साथ ले कर गए हैं, इन में अधिकतर नयी किताबें हैं, जिन में अंग्रेजी व अंग्रेजी-चीनी दुभाषीय में प्रकाशित किताबों की किस्में दो हजार रही है, जो इस पुस्तक प्रदर्शनी का एक आकर्षक स्थल रहा है।

पहले की पुस्तक प्रदर्शनी में चीन दवारा आयातित पुस्तक प्रकाशन कापी राइट की संख्या निर्यातित प्रकाशन कापी राइट से 10 गुने ज्यादा बनी रही है, आयातित दर निर्यातित दर से कहीं ज्यादा है। इस साल की पुस्तक प्रदर्शनी में चीनी प्रकाशन ने 615 कोपी राइट हासिल किए हैं और चीनी प्रकाशन विभाग ने इस मौके पर अन्तरराष्ट्रीय बाजार के अपने हिस्से में भारी बढ़ोतरी की है। चीनी राष्ट्रीय प्रकाशन जनरल कार्यालय की नीति व कानून विभाग के निदेशक वांग थाओ ने कहा

यह एक खुशीजनक स्थिति है, इस का श्रेय घरेलु बाजार उद्योग के सुधार की शक्ति को जाता है, जिस से हमारी अविष्कार क्षमता बढ़ी है। प्रकाशन सौदे की अविष्कार क्षमता न होने से ग्राहक हमारी प्रकाशन वस्तुए खरीने से इन्कार कर सकते हैं, अलबत्ता यह हमारे प्रकाशन की अविष्कार व क्षमता के बढ़ने व अपनी शक्ति के प्रगाढ़ होने का फल है।

आज चीन का प्रकाशन उद्योग चीन के आर्थिक सुधार के मार्ग पर अपना नया करिश्मा दिखा रहा है और दिनोंदिन फलता फूलता व समृद्धिशाली उद्योग का रूप धारण कर रहा है।