|
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ल्यू च्येन छाओ ने पांच तारीख को जनवादी कोरिया के मिसाइल परिक्षण की चर्चा में कहा कि चीन उत्पन्न घटनाक्रम पर बेहद चिन्ति है ।
रिपोर्ट के अनुसार जनवादी कोरिया ने उसी दिन लगातार जापानी समुद्र में कई मिसाइले छोड़ीं। ल्यू च्येन छाओ ने कहा कि चीन को आशा है कि संबंधित पक्ष धैर्य और संयम बनाये रखकर कोरियाई प्रायद्वीप व उत्तर पूर्व एशिया में शांति व स्थिरता के लिये अनुकूल स्थिति तैयार करेंगे और इस क्षेत्रीय स्थिति को तनाव बनाने की कार्यवाही नहीं करेंगे ।
उन्हों ने कहा कि लम्बे अर्से से चीन ने कोरियाई प्रायद्वीप की स्थिति में शैथिल्य लाने और क्षेत्रीय शांति व स्थिरता को बनाये रखने के लिये छै पक्षीय वार्ता को बढ़ावा देने की अथक कोशिशें कीं । चीन पहले की तहर विभिन्न पक्षों के साथ रचनात्मक भूमिका निभाता रहेगा ।
उसी दिन चीनी विदेश मंत्री ली चाओ शिंग ने क्रमशः अमरीकी विदेश मंत्री राइस ,जापानी विदेश मंत्री तारो और कोरिया गणराज्य के विदेश मंत्री बान की मू तथा ओस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री दोनर के साथ टेलिफोन पर बातचीत में कोरियाई प्रायद्वीप के नये विकासक्रम पर विचारों का आदान प्रदान किया ।
|