|
चीनी विदेश-मंत्रालय की प्रवक्ता सुश्री च्यांग यु ने कहा कि अब ईरान नाभिकीय समस्या नाज़ुक दौर में है। यथाशीघ्र वार्ता पुनःशुरू करने के लिए कोशिश की जानी चाहिए। चीन को आशा है कि ईरान और संबंधित पक्ष वार्ता को यथाशीघ्र शुरू करने के लिए कोशिश कर सकेंगे।
श्री च्यांग यु ने 4 तारीख को पेइचिंग में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि चीन को आशा है कि ईरान अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की चिंता पर ध्यान दे सकेगा और यथाशीघ्र छह देशों द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव का जवाब देगा। चीन को आशा है कि विभिन्न पक्ष भी ईरान के साथ संपर्क करके ईरान की समस्या का विचार करके वार्ता के लिए शर्त बना सकेंगे। उन्होंने कहा कि चीन के विचार में ईरान की समस्या पर वार्ता करने से इस समस्या के समाधान की दिशा में आगे बढा जा सकेगा।
इस के पहले ईरान ने कहा कि वह इस हफ्ते में यूरोपीय संघ के राजनयिक व सुरक्षा प्रमुख प्रतिनिधि श्री सोलाना के साथ वार्ता करने की जगह व समय निश्चित करेगा।
|