|
चीनी विदेश-मंत्रालय की प्रवक्ता सुश्री च्यांग यु ने कहा कि चीन सम्मेलन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने योग्य उपाय ढूढंने के लिए छह पक्षीय वार्ता के संबंधित पक्षों के साथ विचार-विमर्श कर रहा है।
सुश्री च्यांग यु ने 4 तारीख को पेइचिंग में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में संवाददाता के सवाल के जवाब में कहा कि कोरिया नाभिकीय समस्या की छह पक्षीय वार्ता यथाशीघ्र पुनः शुरू होना विभिन्न पक्षों के हितों से मेल खाता है। इस से उत्तर पूर्व एशिया क्षेत्र की शांति व स्थिरता की सुरक्षा की जा सकेगी। चीन इस लक्ष्य के लिए कोशिश कर रहा है।
|