• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2006-07-04 19:44:51    
चीन को आशा है कि शांतिपूर्ण ढंग से इज़रायल और फिलिस्तीन की समस्या को हल किया जा सकेगा

cri
चीनी विदेश-मंत्रालय के प्रवक्ता सुश्री च्यांग यु ने कहा कि चीन को इज़रायल और फिलिस्तीन की तनावपूर्ण स्थिति पर गहरी चिंता है। चीन को आशा है कि शांतिपूर्ण कदमों से इज़रायल और फिलिस्तीन की समस्या को हल किया जा सकेगा।

4 तारीख को सुश्री च्यांग यु ने पेइचिंग में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में संवाददाता के सवाल के जवाब में कहा कि चीन ने इज़रायल से संयम रखने और सैन्य कार्यवाही समाप्त करने की अपील की है ।और साथ ही इज़रायल व फिलिस्तीन से संबंधित पक्षों से भी बंधक को रिहा करवा कर इस समस्या को हल करने की कोशिश करने की अपील की गयी है।

जून की 28 तारीख की सुबह इज़रायली सेना ने फिलिस्तीनी सशस्त्र व्यक्तियों द्वारा अपह्रत एक इज़रायली सैनिक को बचाने के लिए गाज़ा पट्टी में सामर रइन नामक सैन्य कार्यवाही शुरु की है।