• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2006-07-04 18:55:37    
चीन और जापान के बीच छठे दौर की पूर्वी समुद्र सवाल संबंधी वार्ता आयोजित होगी

cri

चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता सुश्री च्यांग य्वू ने कहा कि चीन और जापान के बीच छठे दौर की पूर्वी समुद्र सवाल संबंधी वार्ता आगामी आठ से नौ तारीख को पेइचिंग में आयोजित होगी ।

सुश्री च्यांग य्वू ने चार तारीख को पेइचिंग में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि चीन का विचार है कि मतभेद को ताक पर रखकर समान रूप से विकास करना पूर्वी समुद्र क्षेत्र की स्थिरता तथा चीन जापान संबंध को बनाए रखने के लिए फायदेमंद है । उन्होंने कहा कि चीन जापान के साथ वार्ता के जरिए संबंधित सवाल का कदम ब कदम समाधान करने को तैयार है ।

पिछले दौर की वार्ता 18 मई को जापान की राजधानी तोक्यो में आयोजित हुई थी। चीनी विदेश मंत्रालय के एशिया ब्यूरो के निदेशक और जापानी विदेश मंत्रालय के एशिया ओशीनिया विभाग के निदेशक केनिचिरो सासाए ने वार्ता में भाग लिया था। दोनों पक्षों का समान विचार है कि वार्ता सक्रिय और हितकारी थी ।