• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2006-07-03 17:00:05    
पेइचिंग विश्वविद्यालय में "भारत उत्सव"

cri

हाल ही में चीन के प्रसिद्ध उच्च शिक्षालय पेइचिंग विश्वविद्यालय के कैंपस में "भारत उत्सव" मनाया गया है।

पेइचिंग विश्वविद्यालय चीन में भारतशास्त्र के अनुसंधान औऱ शिक्षा का केंद्र है।पिछली शताब्दी के शुरू में ही इस विश्वविद्यालय में भारतीय दर्शनशास्त्र,साहित्य व भाषाओं का सुव्यवस्थित अनुसंधान-कार्य शुरू हुआ था।1946 में पेइचिंग विश्वविद्यालय का पूर्वी भाषा व साहित्य विभाग की स्थापना की गई।भारत के अनुसंधान में मशहूर विशेषज्ञ श्री ची श्यान-लिन और चिन क-मू आदि प्रोफेसर इस विभाग के प्रमुख शक्ति रहे।उन की कोशिशों से चीन में भारत के अनुसंधान व शिक्षा-कार्य फलता-फूलता गया है।2004 में पेइचिंग विश्वविद्यालय का भारत अनुसंधान केंद्र स्थापित हुआ।उसी साल चीन की यात्रा पर आए तत्कालीन भारत के प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने इस के उद्घादन-समारोह में भाग लिया।अप्रैल 2005 में चीनी प्रधान मंत्री वन चा-पाओ की भारत-यात्रा के दौरान चीन और भारत के बीच शांति व खुशीहाली के अम्मुख सहयोग की रणनीतिक साझेदारी की स्थापना की घोषणा की गई।दोनों देशों के प्रधान मंत्रियों ने फैसला किया कि 2006 को "चीन भारत मैत्री वर्ष " के रूप में मनाया जाएगा।