|
चीन के स्टेट कांसुलर श्री थांग च्या श्वैन ने 27 तारीख को पेइचिंग में कोरिया-गणराज्य के विदेश व वाणिज्य मंत्री श्री पैन की मून से भेंट के दौरान कहा कि कोरिया प्रायद्वीप के नाभिकीय सवाल पर छह पक्षीय वार्ता की बहाली के लिए समान कोशिश की जानी चाहिये ।
कोरिया प्रायद्वीप के नाभिकीय सवाल की चर्चा करते हुए श्री थांग च्या श्वैन ने कहा कि वर्तमान स्थिति में संबंधित पक्षों को बातचीत करने और सवाल के शांतिपूर्ण समाधान करने के रुख पर कायम रहना चाहिये , ताकि शत्रुता व तनाव से बचा जा सके । हमें छह पक्षीय वार्ता की यथाशीघ्र बहाली तथा कोरियाई प्रायद्वीप तथा इस क्षेत्र की शांति व सुस्थिरता को बढ़ावा देना चाहिये ।
|