• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International Saturday   Jul 5th   2025  
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2006-06-24 16:54:16    
अफ्रीका मीडिया ने श्री वन चा पाओ की अफ्रीका यात्रा पर ध्यान दिया

cri

चीनी प्रधान मंत्री वन चा पाओ ने 17 तारीख को मिस्र, घाना, कांगो ब्राजविल, अंगोला, दक्षिण अफ्रीका, तंजानिया व युगांडा आदि सात अफ्रीकी देशों की औपचारिक यात्रा की। श्री वन चा पाओ की वर्तमान यात्रा पर अफ्रीकी मीडिया ने बड़ा ध्यान दिया।

अंगोला के प्रमुख समाचार माध्यमों ने हाल में चीनी प्रधान मंत्री वन चा पाओ की वर्तमान यात्रा पर सक्रिय रूप से रिपोर्टें दीं, और श्री वन चा पाओ की यात्रा की उपलब्धि तथा अंगोला व चीन के बीच हस्ताक्षरित सहयोग समझौते के बारे में विशेष रिपोर्टें दीं।

तंजानिया की सब से बड़े अखबार गार्दिएन के प्रधान संपादक ने कहा कि तंजानिया को न केवल चीन से भौतिक समर्थन मिला है, बल्कि चीन से मानसिक मदद भी प्राप्त हुई है। तंजानिया चीन के रुपांतरण व खुलेपन की सफलता से अर्थतंत्र का विकास करने के अच्छे तरीके सीखे हैं।

युगांडा के प्रथम अखबार न्यू विजीन के लेख में कहा गया कि चीनी प्रधान मंत्री वन चा पाओ और युगांडा के नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग , व्यापार व पूंजी निवेश का विस्तार करने पर विचार विमर्श किया। युगांडा व चीन के सहयोग के क्षेत्रों में विद्युत, सूचना, पर्यटन और सांस्कृतिक आदान प्रदान आदि शामिल हैं। इस अखबार ने कहा कि चीन व अफ्रीका को एक साथ जोड़ने की मित्रता दृढ़ रही है।

जाम्बिया के सरकारी अखबार द जाम्बिया टाइम्स ने यह माना कि श्री वन चा पाओ की अफ्रीका यात्रा अफ्रीका के प्रति चीन की नीति की महत्वपूर्ण अभिव्युक्ति है। इस अखबार ने श्री वन चा पाओ के हवाले से कहा कि घाना व चीन की परम्परागत मित्रता समय की परीक्षा में खरी उतरी है और निरंतर नयी प्रगतियां हासिल हो रही है।

Post Your Comments

Your Name:

E-mail:

Comments:

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040