• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International Thursday   Jul 24th   2025  
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2006-06-23 13:44:21    
श्री वन चा पाओ ने तांजानियाई राष्ट्रपति के साथ वार्ता की

cri

तांजानिया की यात्रा कर रहे चीनी प्रधान मंत्री श्री वन चा पाओ ने 22 तारीख को दरेस सलाम में तांजानियाई राष्ट्रपति श्री किक्वेट के साथ वार्ता की। दोनों पक्षों ने दोनों देशों के संबंध के आगे विकास पर व्यापक सहमति प्राप्त की।
   वार्ता में श्री वन चा पाओ ने कहा कि चीन आर्थिक व व्यापारिक सहयोग के जरिये चीन-ताजानिया मैत्रीपूर्ण संबंधों को विकसित व मजबूत करेगा और ताजानिया के आर्थिक व सामाजिक विकास को यथा संभव सहायता प्रदान करता रहेगा। चीन ताजानिया में कृषि मिसाल प्रदर्शन केंद्र और मलेरिया नियंत्रण केन्द्र स्थापित करने को तैयार है।
   

श्री किक्वेट ने कहा कि ताजानिया चीनी कंपनियों का ताजानिया में पूंजी निवेश करने के लिए स्वागत करता है। उन्होंने कहा कि ताजानिया चीन के साथ राजनीतिक आवाजाही बढाने को तैयार है और थाईवान व तिब्बत आदि सवालों पर चीनी जनता के पक्ष में दृढता के साथ खड़ा रहेगा।
    वार्ता के बाद श्री वन चा पाओ और श्री किक्वेट ने दोनों देशों के सरकारी आर्थिक तकनीकी सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर रस्म में भाग लिया।
    श्री वन चा पाओ ने 22 तारीख को दक्षिण अफ्रीका की यात्रा समाप्त करने के बाद तांजानिया की औपचारिक यात्रा शुरू की थी ।
 

Post Your Comments

Your Name:

E-mail:

Comments:

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040