• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International Saturday   Jul 5th   2025  
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2006-06-22 19:23:19    
प्रथम चीन-दक्षिण अफ्रीका वाणिज्य सहयोग मंच में चीनी प्रधान मंत्री का भाषण

cri

अफ्रीका की यात्रा कर रहे चीनी प्रधान मंत्री वन च्या पाओ ने 22 तारीख को कैप टाउन में प्रथम चीन-दक्षिण अफ्रीका वाणिज्य सहयोग मंच में भाषण दिया। श्री वन च्या पाओ ने अपने भाषण में कहा कि चीन अफ्रीकी देशों के साथ नये रणनीतिक साझेदारी संबंधों का निर्माण व विकास करने का इच्छुक है। चीन और अफ्रीका को राजनीतिक पहलुओं में समानता व आपसी विश्वास के आधार पर आर्थिक क्षेत्रों में समान हित व लाभ को प्रेरित करते हुए मानव संस्कृति व सामाजिक क्षेत्रों में आदान-प्रदान को प्रगाढ़ कर उसे आगे बढ़ाना चाहिए और अन्तरराष्ट्रीय मामलों में घनिष्ठ समन्वय करना चाहिए।

इस से पहले श्री वन च्या पाओ ने कैप टाउन में दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति मबेकी के साथ वार्ता की। श्री वन च्या पाओ ने वार्ता में कहा कि चीन और अफ्रीका सहयोग दोनों पक्षों के हितों से मेल खाता है। चीन निरंतर कर्जों को कम या माफ कर, कस्टम-कर में कटौती लाकर, पूंजी-निवेश को प्रोत्साहित कर चीन और अफ्रीका के व्यापार के संतुलन विकास को आगे बढ़ाने की पूरी कोशिश करेगा।

श्री मबेकी ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका चीन को शान्ति बनाए रखने वाली शक्ति, और विकास को प्रेरित करने वाला रणनीतिक साझेदार मानता है। दक्षिण अफ्रीका चीन की अफ्रीका में मौजूदगी को दक्षिण अफ्रीका के लिए खतरा नहीं मानता है। दक्षिण अफ्रीका चीन के साथ सहयोग को आगे बढ़ाने का प्रयास जारी रखेगा।

Post Your Comments

Your Name:

E-mail:

Comments:

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040