|
चीनी विदेश-मंत्रालय की प्रवक्ता सुश्री च्यांग वी ने 22 तारीख को पेइचिंग में जनवादी-कोरिया के कुछ ही दिनों में एक लम्बी दूरी की मिसाइल छोड़ने की रिपोर्ट पर टिप्पणी करते हुए कहा कि चीन आशा करता है कि संबंधित विभिन्न पक्ष उत्तर पूर्वी एशिया की शान्ति व स्थिरता के हित के लिए अधिक काम करेगें , चीन इस पर अपना रचनात्मक प्रयास करता रहेगा।
सुश्री च्यांग वी ने इसी दिन आयोजित एक नियमित संवाददाता सम्मेलन में बलपूर्वक कहा कि उत्तर पूर्वी एशियाई इलाकों की शान्ति व स्थिरता को बरकरार रखना चीन का हमेशा से रूख रहा है। छह पक्षीय वार्ता के इस सवाल के साथ के संबंध पर बोलते हुए सुश्री च्यांग वी ने कहा कि चीन का मानना है कि विभिन्न पक्षों को बातचीत के जरिए, कोरियाई प्रायद्वीप के नाभिकीय सवाल के शान्तिपूर्ण समाधान के रूख से नहीं हिलना चाहिए और कोरियाई प्रायद्वीप के नाभिकीय मुक्त लक्ष्य को साकार करने के लक्ष्य पर डटे रहने के साथ छह पक्षीय वार्ता की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने पर दृढ़ता से कायम रहना चाहिए।चीन विभिन्न पक्षों के साथ मिलकर शान्ति प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए अपना अथक प्रयास जारी रखेगा।
|