• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2006-06-22 15:25:34    
श्री वन चा पाओ ने दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति के साथ वार्ता की

cri
चीनी प्रधान मंत्री श्री वन चा पाओ ने 21 तारीख की शाम को कैपटाउन में दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति श्री मबेकी के साथ वार्ता की।
    वार्ता में श्री वन चा पाओ ने कहा कि चीन अफ्रीका सहयोग दोनों पक्षों के हितों से मेल खाता है। चीन आपसी सम्मान, समानता, आपसी लाभ के सिद्धांत के मुताबिक अफ्रीका के साथ आर्थिक व व्यापारिक सहयोग करता रहेगा। चीन ने चीन-अफ्रीका के व्यापार संतुलन को बढ़ाने के लिये कर्जों को माफ करने व चुंगी दर को कम करने तथा पूंजी निवेश को प्रोत्साहित करने के कदम उठाये गैं और वह आगे भी ऐसा करता रहेगा। चीन अफ्रीका को विकास की सहायता प्रदान करने को भी तैयार है।
       श्री मबेकी ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका चीन को शांति की रक्षा व विकास प्रेरणा का रणनीतिक साझेदार मानता है। दक्षिण अफ्रीका व चीन के बीच व्यापक हित मौजूद है और दक्षिण अफ्रीका चीन के साथ सहयोग का विस्तार करने की निरंतर कोशिश करेगा।
    वार्ता के बाद चीन और दक्षिण अफ्रीका ने चीन और दक्षिण अफ्रीका के राणनीतिक साझेदार संबंध को गहराई में लाने वाले सहयोग कार्यक्रम समेत 13 दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किये।
       श्री वन चा पाओ ने वार्ता के बाद संवाददाताओं से यह भी कहा कि उन्होंने श्री मबेकी के साथ टक्सटाइल व्यापार सवाल पर आपसी व्यापक समझ कायम की। दोनों पक्षों के विचार में यह दोनों देशों के द्विपक्षीय आर्थिक व व्यापारिक चौतरफा सहयोग को प्रभावित नहीं करेगा।