• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2006-06-20 18:31:19    
चीनी राष्ट्राध्यक्ष हू चिन थाओ आठ देशों के गुट और विकासमान देशों के बीच वार्तालाप के सम्मेलन में भाग लेंगे

cri

चीनी विदेश-मंत्रालय की प्रवक्ता सुश्री चांग व्यू ने 20 तारीख को पेइचिंग में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि रुसी राष्ट्रपति पुतिन के निमंत्रण पर, चीनी राष्ट्राध्यक्ष हू चिन थाओ जुलाई में सेंट पीटर्सबर्ग में आयोजित होने वाले आठ देशों के गुट और विकासमान देशों के बीच वार्तालाप सम्मेलन में भाग लेंगे।

सुश्री चांग व्यू ने कहा कि वर्तमान वार्तालाप सम्मेलन का मुख्य विषय ऊर्जा की सुरक्षा, संक्रामक रोगों की रोकथाम, शिक्षा और अफ्रीकी विकास आदि है। चीन आशा करता है कि वर्तमान सम्मेलन में मतभेदों को ताक पर रखकर समानता व आपसी लाभ, और सहयोग के सिद्धांत के आधार पर संबंधित क्षेत्रों में अंतरराष्ट्रीय सहयोग को आगे बढ़ाने में सक्रिय प्रगति हासिल हो सकेगी।

उन्होंने कहा कि इधर के वर्षों में चीन व आठ देशों के गुट के बीच संपर्क बढ़ा है। हम आठ देशों के गुट के साथ वार्तालाप व सहयोग को मजबूत करना चाहते हैं, चूंकि यह न केवल दोनों पक्षों के कल्याण में है, बल्कि विश्व की शांति, स्थिरता व विकास के लिए भी लाभदायक है।