• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2006-06-13 19:34:31    
चीन का मानव अधिकार परिषद के प्रथम सम्मेलन पर ध्यान

cri
चीनी विदेश-मंत्रालय के प्रवक्ता सुश्री च्यांग यु ने 13 तारीख को पेइचिंग में कहा कि चीनी सरकार आयोजित होने वाले मानव अधिकार परिषद के प्रथम सम्मेलन पर खासा ध्यान दे रही है।

सुश्री च्यांग यु ने उसी दिन आयोजित विदेश-मंत्रालय के संवाददाता सम्मेलन में संबंधित सवाल का जवाब देते समय उक्त बात कही।

मानव अधिकार परिषद का प्रथम सम्मेलन इस महीने की 19 से 30 तारीख तक जैनेवा में आयोजित होगा। सम्मेलन में परिषद की कार्य उपायों, नियमों और वर्तमान अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार के सामने मौजूद फौही समस्याओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

सुश्री च्यांग यु ने कहा कि चीन को आशा है कि विभिन्न पक्ष यह ठोस कार्यवाही करेंगे , ताकि परिषद अपने भावी कामकाज में सभी देशों व क्षेत्रों के ऐतिहासिक , सांस्कृतिक और धार्मिक पृष्ठभूमि का समादर कर सकें और भिन्न सभ्यताओं, संस्कृतियों और धर्मों के बीच वार्ता को बढ़ावा दे और युक्तिसंगत और वास्तुगत रूप से मानवाधिकार के सवाल का समाधान कर दें ।