• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2006-06-13 19:23:20    
ईरान नाभिकीय सवाल की वार्ता को बहाल करने में सकारात्मक प्रतिक्रिया करेगा

cri
चीनी विदेश-मंत्रालय की प्रवक्ता सुश्रा च्यांग य्वी ने 13 तारीख को पेइचिंग में आयोजित नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वर्तमान में राजनयिक तरीके व वार्ता के जरिए ईरान के नाभिकीय सवाल के शांतिपूर्ण समाधान का नया मौका सामने आया है। ईरान ने कहा था कि वह संजीदगी से संबंधित प्रस्ताव का अध्ययन करेगा। चीन ने ईरान की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह सकारात्मक प्रतिक्रिया कर वार्ता की बहाली के लिए अनुकूल स्थित तैयार करेगा ।

सुश्री च्यांग य्वी ने संवाददाता के संबंधित सवाल का उत्तर देते हुए कहा कि चीन राजनयिक वार्ता के जरिए शांतिपूर्ण तरीके से ईरान के नाभिकीय सवाल का समाधान करने का पक्षधर है । आशा है कि संबंधित पक्ष ठोस व विभिन्न पक्षों द्वारा स्वीकार्य प्रस्ताव पेश करेंगे , ताकि ईरान के नाभिकीय सवाल की वार्ता को आगे बढ़ाया जा सके । इस सवाल को लेकर चीन संबंधित पक्षों के साथ घनिष्ठ संपर्क में है , चीन संबंधित पक्षों के साथ ईरान के नाभिकीय सवाल के शांतिपूर्ण समाधान के लिए अथक कोशिश करने को तैयार है ।