|
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रव्क्ता श्री ल्यू च्येन छाओ ने 11 तारीख को पेइचिंग में कहा कि इजराइली सेना द्वारा हाल में गाज़ा पर प्रहार करने से बड़ी तादाद में आम नागरिक हताहत हुए , चीन ने इस की निंदा करते हुए दोनों पक्षों से संयम रखकर स्थिति में और बिगाड़ आने से बचने की अपील की ।
पता चला है कि इजराइली सेना ने नौ तारीख को गाज़ा पट्टी पर प्रहार किया, जिस से 11 बेगुनाह फिलिस्तीनी नागरिकों की मृत्यु हुई और 43 व्यक्ति घायल हुए । श्री ल्यू च्येन छाओ ने संवाददाता के संबंधित सवाल का उत्तर देते समय उक्त बात कही ।
|