|
चीनी विदेश-मंत्रालय के प्रवक्ता श्री ल्यू च्येन शाओ ने पहली जून को पेइचिंग में आयोजित एक नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि चीन राजनयिक तरीकों से ईरानी नाभिकीय समस्या का शांतिपूर्ण समाधान करने के प्रयासों का समर्थन करता है। ईरानी नाभिकीय समस्या के लिए चीन ने अमरीका द्वारा घोषित वार्ता-प्रस्ताव का स्वागत किया।
श्री ल्यू च्येन शाओ ने संबंधित सवाल के प्रश्नोत्तर में कहा कि चीन अंतर्राष्ट्रीय विवादों में मनमाने ढंग से प्रतिबंध के कदम उठाने पर सहमत नहीं है। ईरानी नाभिकीय समस्या पर अंतर्राष्ट्रीय नाभिकीय अप्रसार व्यवस्था की रक्षा करना , राजनीतिक वार्ता के जरिए इस समस्या का शांतिपूर्ण समाधान करना चीन के हित में ही नहीं, बल्कि विश्व के अन्य देशों के कल्याण से भी मेल खाता है।
|