|
चीनी विदेश-मंत्रालय के प्रवक्ता ल्यू च्येन छाओ ने पहली जून को पेइचिंग में आयोजित एक नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दलाई लामा पृथकतावादी गतिविधि चलाने वाला बहिष्कृत राजनीतिक व्यक्ति है। चीन सरकार विश्व में किसी भी देश द्वारा दलाई लामा को मातृभूमि की पृथकथतावादी कार्रवाई के लिए भाषण-मंच देने का विरोध करती है ।
श्री ल्यू च्येन छाओ ने दलाई लामा की बेल्जियम की यात्रा पर पूछे सवाल का जवाब देते हुए कहा कि चीन सरकार ने बेल्जियम सरकार के आगे गंभीर रूप से यह मामला उठाया है।
|