• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2006-05-31 16:36:51    
चीनी नेता चार युरोपीय देशों की यात्रा समाप्त कर पेइचिंग वापस लौटे

cri

चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा की स्थायी कमेटी के अध्यक्ष वू पांग क्वो रोमानिया, मोर्दोवा, ग्रीस व रुस की औपचारिक यात्रा करने और मास्को में आयोजित शांगहाई सहयोग संगठन के सदस्य देशों के संसद अध्यक्षों की भेंटवार्ता में भाग लेने के बाद 31 तारीख की सुबह विशेष विमान द्वारा पेइचिंग वापस लौटे।

श्री वू पांग क्वो ने उक्त चार देशों के संसद अध्यक्षों के निमंत्रण पर 17 मई से यात्रा शुरु की थी। यात्रा के दौरान, श्री वू पांग क्वो ने अलग-अलग तौर पर चार देशों के राजाध्यक्षों, संसद अध्यक्षों समेत प्रधान मंत्रियों आदि नेताओं से वार्ताएं कीं और द्विपक्षीय संबंध, आर्थिक व व्यापारिक सहयोग, संसदों के बीच आदान-प्रदान और समान दिलचस्पी वाले महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय व क्षेत्रीय सवालों पर गहन रुप से रायों का आदान-प्रदान किया और व्यापक सहमति भी प्राप्त की।

रोमानिया की संसद में श्री वू पांग क्वो ने महत्वपूर्ण भाषण दिया और युरोपीय-संघ के साथ चीन का संबंध और युरोपीय-संघ के देशों के प्रति चीन की नीति पर प्रकाश डाला। चीन व ग्रीस के आर्थिक व व्यापारिक सहयोग मंच पर उन्होंने नये दृष्टिकोण से अनेक तथ्यों के साथ चीन की हालिया स्थिति का परिचय दिया और इस बात पर जोर दिया कि चीन हमेशा ही शांतिपूर्ण विकास के रास्ते पर चलता रहा है।रुस यात्रा के दौरान, चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा और रुसी संसद के दोनों सदनों के बीच नियमित आवाजाही की व्यवस्था भी औपचारिक रुप से शुरु हुई है।

वर्तमान यात्रा की चर्चा में चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा की स्थायी कमेटी के उप सचिव श्री छाओ वेई च्यो ने कहा कि वर्तमान यात्रा चीन व संबंधित देशों के बीच परम्परागत मैत्री को प्रगाढ़ करने और संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण अर्थवाली है।