|
चीनी विदेश-मंत्रालय के प्रवक्ता ल्यू च्येन छाओ ने 30 तारीख को पेइचिंग में घोषणा की कि इन्डोनेशिया के भूंकपग्रस्त क्षेत्र की वर्तमान वास्तविक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए, चीन सरकार ने इन्डोनेशियाई सरकार को 1 करोड़ य्वान की आपात राहत-सामग्री प्रदान करने का निर्णय लिया है।
इसी दिन आयोजित एक नियमित संवाददाता-सम्मेलन में श्री ल्यू च्येन छाओ ने जानकारी देते हुए कहा कि इन्डोनेशिया में भूंकप आने के बाद, चीन सरकार ने तुरन्त राहत के कदम उठा कर सबसे पहले इन्डोनेशिया सरकार को 20 लाख नकद अमरीकी डालर की आपात सहायता प्रदान की और फौरन चीनी अन्तर्राष्ट्रीय राहत-दल को भूंकपग्रस्त क्षेत्र में राहत सहायता के लिए भेजा । श्री ल्यू च्येन छाओ ने कहा कि हमें विश्वास है कि अन्तर्राष्ट्रीय समुदाय की मदद से इन्डोनेशिया सरकार व जनता अपनी शक्ति से अवश्य कठिनाईयों का निवारण कर फिर से अपने नये घर का निर्माण करेगें।
|