• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2006-05-30 18:46:32    
चीनी विदेश-मंत्रालय के प्रवक्ता ने हमास से इज़राईल को मान्यता देने की अपील की

cri

चीनी विदेश-मंत्रालय के प्रवक्ता श्री ल्यू च्येन शाओ ने 30 तारीख को पेइचिंग में आयोजित एक नियमित संवाददाता-सम्मेलन में कहा कि चीन ने हमास से फिलिस्तीनी जनता के बुनियादी कल्याण को ध्यान में रखते हुए हिंसा को त्यागने और इजराईल को मान्यता देने और फिलिस्तीन व इज़राईल के बीच संपन्न किये गये समझौतों को स्वीकार करने की अपील की।

संवाददाताओं के प्रश्नोत्तर में श्री ल्यू च्येन शाओ ने कहा कि मध्य पूर्व समस्या से संबंधित विभिन्न पक्षों को संयुक्त राष्ट्र संघ के संबंधित प्रस्तावों और भूमि के बदले शांति के सिद्धांत के आधार पर राजनीतिक वार्ता के जरिये विवादों को दूर करना चाहिए। हाल में मध्य पूर्व क्षेत्र की परिस्थिति चिंताजनक है। चीन हमास के खिलाफ़ राजनीतिक अलगाव और आर्थिक प्रतिबंध लगाने की कार्यवाइयों का पक्षधर नहीं है, साथ ही चीन हमास से फिलिस्तीनी जनता के बुनियादी कल्याण को ध्यान में रखते हुए हिंसा को त्यागने , इज़राईल को मान्यता देने और फिलिस्तीन व इज़राईल के बीच संपन्न किये गये समझौतों को स्वीकार करने की अपील करता है ।