• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2006-05-26 18:29:08    
छिङ काल की संस्कृति

cri
मिङ काल के प्रगतिशील विचारकों में से एक ली चि ने हजारों साल से चले आए सामन्ती आचार शास्त्र की तीव्र आलोचना की और महिलाओं के प्रति भेदभाव का जोरदार विरोध किया।

मिङ छिङ काल के विचारक वाङ फूचि ने यह सिद्वान्त प्रतिपादित किया कि यह विश्व भौतिक तत्वों से बना है और देवी देवताओं द्वारा उस की रचना नहीं की गई है।

उन का मत था कि चेतना की उत्पत्ति भौतिक तत्व से हुई है और भौतिक तत्व के बिना चेतना का अस्तित्व असम्भव है।

वे ऐतिहासिक प्रगतिवाद के पक्षधर और पुरातन की ओर लौटने के विरोधी थे।

उसी काल में एक और प्रगतिशील विचारक ह्वाङ चुङशी हुए, जिन्होंने पतनशील व सडी गली सामन्ती तानाशाही व्यवस्था का पर्दाफाश व विरोध किया और बताया कि यह व्यवस्था ही विश्व में अशान्ति व अव्यवस्था की जड थी।

इन विचारकों का न्यूनाधिक प्रभाव बाद की पूंजीवादी जनवादी क्रान्ति पर पड़ा।

साहित्य के क्षेत्र में, मिङ छिङ काल अनेक श्रेष्ठ उपन्यासों की रचना के लिए प्रसिद्ध है, जिन में ल्वो क्वानचुङ द्वारा रचित तीन राज्यों की वीरगाथा, शि नाएआन द्वारा रचित कछार के विद्रोही, ऊ छङअन द्वारा रचित पश्चिम की तीर्थयात्रा और छाओ श्वेछिन द्वारा रचित लाल भवन का स्वप्न विशेष रूप से उल्लेखनीय है।

इस उपन्यास में तीन मुख्य पात्रों च्या पाओय्वी, लिन ताएय्वी और श्वे पाओछाए के प्रेम और विवाह तथा उन की त्रासदी का वर्णन करते हुए चीन के एक तत्कालीन सामन्ती अभिजात परिवार के उत्थान व पतन को दर्शाया गया है और सामन्ती समाज की सड़ांध व भ्रष्टाचारिता को अनावृत किया गया है।

इनके अलावा फू सुङलिङ द्वारा रचित ल्याओचाए सदन की विचित्र कथाएं शीर्षक लघुकथा संग्रह और ऊ चिङचि द्वारा रचित विद्वान नामक व्यंग्यपूर्ण उपन्यास को भी अपनी साहित्यिक श्रेष्ठता के लिए प्रसिद्धि प्राप्त हुई।

 नाटकों में थाङ श्येनचू द्वारा रचित चंद्रपुष्प मण्डप, हुङ शङ द्वारा रचित शाश्वत यौवन का महल और खुङ शाङरन द्वारा रचित आड़ू के फूलों वाला पंखा विशेष रूप से उल्लेखनीय हैं।