• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2006-05-22 17:03:45    
पेइचिंग विश्वविद्यालय का भारत उत्सव 22 तारीख को उद्घाटित हुआ

cri
वर्ष 2006 का चीन-भारत मैत्री वर्ष का पेइचिंग विश्वविद्यालय का भारत उत्सव 22 तारीख को पेइचिंग विश्वविद्यालय में धूमधाम से उद्घाटित हुआ। वर्ष 2006 के चीन-भारत मैत्री वर्ष के एक विषय के रुप में यह उत्सव पेइचिंग विश्वविद्यालय के भारत अध्ययन केंद्र द्वारा आयोजित किया गया,और चीन में पेइचिंग स्थित भारतीय दूतावास ने इस गतिविधि को सहायता दी है। उद्घाटन समारोह में उपस्थित प्रमुख मेहमान थे:पेइचिंग विश्वविद्यालय के भारत अध्ययन केंद्र की प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष श्री वू ची फैन, चीन में पेइचिंग स्थित भारतीय राजदूत श्री नलिन सूरी, पेइचिंग विश्वविद्यालय के विदेशी भाषा कॉलेज के प्रधान श्री छन चाऊ श्यांग, और पेइचिंग विश्वविद्यालय के भारत अध्ययन केंद्र के अध्यक्ष श्री वांग बांग वेइ आदि। उन्होंने क्रमशः अपने भाषणों में पेइचिंग विश्वविद्यालय के भारत उत्सव समारोह को खूब बधाई दी और आशा जताई कि पेइचिंग विश्वविद्यालय का हिन्दी-विभाग और आगे बढ़ सकेगा, तथा चीन व भारत की मित्रता हमेशा बनी रहेगी, और दोनों देश एक साथ विकसित होंगे व समृद्ध होंगे। उद्धाटन समारोह में पूर्वी नृत्य-गान मंडल के कलाकार सुश्री चिन शेन शेन व पेइचिंग नृत्य कॉलेज की विद्यार्थियों ने रंगारंग भारतीय परंपरागत नृत्य पेश किए। उन के अलावा अमरीकी हावर्ड विश्वविद्यालय, चीनी सामाजिक विज्ञान-अकादमी, चाइना रेडियो इन्टरनेशनल, चीनी राष्ट्रीय पुस्तकालय आदि संबंधित विभागों के अधिकारियों, विशेषज्ञों व प्रोफ़ेसरों ने भी इस उद्घाटन-समरोह में भाग लिया।