चीनी चित्रकार छङ तान छिंग पेइचिंग के मशहूर छिंगह्वा विश्वविद्यालय में चित्रकला विभाग में प्रोफेसर के पद पर थे।
पचास वर्षीय छंङ तान छिंग एक संजीदा चित्रकार माने जाते हैं। कभी कभार वे परम्परागत चीनी पोशाक में भी दिखाई देते हैं। उन की आंखे बहुत तेज हैं मानो वे हर समय दुनिया को देख रहे हों। चीनी भाषा में उन के नाम का मतलब ही है- चित्रकला। हमारे संवाददाता के साथ एक साक्षात्कार में छंग तान ने बताया कि उन का चित्रकला का जीवन तीन भागों में बंटा हुआ है- पहला जब वे गांव में रहते हुए चित्र बनाते थे, दूसरा जब वे आगे अध्ययन के लिये अमरीका गये, और तीसरा स्वदेश लौट कर चित्र बनाना।
|