|
चीनी विदेश-मंत्रालय के प्रवक्ता ल्यू च्येन छाओ ने 18 तारीख को पेइचिंग में आयोजित एक नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि शांगहाए सहयोग संगठन के विभिन्न पक्ष नए सदस्यों की भर्ती आदि के सवालों पर अध्ययन जारी रखे हुए हैं।
शांगहाए सहयोग संगठन के सदस्य देशों की राष्ट्राध्यक्ष परिषद का छठा सम्मेलन 15 जून को चीन के शांगहाए में आयोजित किया जाएगा। श्री ल्यू च्येन छाओ ने कहा कि वर्तमान में कुछ देशों ने औपचारिक व अनौपचारिक रूप से शांगहाए सहयोग संगठन का सदस्य देश बनने की इच्छा जाहिर की है। अभी-अभी सम्पन्न हुए संगठन की विदेश-मंत्री बैठक में विभिन्न पक्षों ने नए सदस्य देशों की भर्ती व पर्यवेक्षक देशों के सवालों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।
|