|
चीनी विदेश-मंत्रालय के प्रवक्ता ल्यू च्येन छाओ ने 18 तारीख को पेइचिंग में आयोजित एक नियमित पत्रकार सम्मलेन में कहा कि चीन के पास सैन्य व्यापार उत्पादों के आयात करने की एक कड़ी जांच व निगरानी व्यवस्था है। चीन कानूनी दस्तावेज प्रदान न कर सकने वाले सप्लाइरों से किसी भी तरह का सैन्य व्यापार उत्पाद नहीं खरीदेगा।
अमरीका के थाएवानी व्यापारी के चीन को अमरीकी लड़ाकू विमान के कल-पुर्जे बेचने की रिपोर्ट को लेकर पत्रकारों द्वारा पूछे सवालों का जवाब देते हुए प्रवक्ता ने यह भी कहा कि चीन के अमरीका में सैन्य व विज्ञान तकनीकी सूचनाओं को एकत्र करने का कथित कथन सरासर एक बनी बनाई झूठी कहानी है।
|