• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2006-05-18 18:41:00    
चीन श्री अन्नान के साथ चीन व संयुक्त राष्ट्र संघ के बीच सहयोग पर रायों का आदान-प्रदान करने का इच्छुक

cri

चीनी विदेश-मंत्रालय के प्रवक्ता श्री ल्यू च्येन शाओ ने कहा कि चीन संयुक्त राष्ट्र महा सचिव कोफी अन्नान के साथ चीन व संयुक्त राष्ट्र संघ के बीच सहयोग व संपर्क पर रायों का आदान-प्रदान करना चाहता है, ताकि दोनों के बीच सहयोग और कारगर हो।

चीन सरकार के निमंत्रण पर, संयुक्त राष्ट्र संघ के महा सचिव कोफी अन्नान 19 से 23 तारीख तक चीन की औपचारिक यात्रा करेंगे।

श्री ल्यू च्येन शाओ ने संवाददाताओं के प्रश्नोत्तर में कहा कि श्री अन्नान की चीन यात्रा के दौरान, चीनी राष्ट्राध्यक्ष हू चिन थाओ व चीनी प्रधान मंत्री वन चा पाओ उन से वार्ता करेंगे। चीनी स्टेट कांउसलर श्री थांग चा श्वेन भी उन से वार्ता करेंगे। साथ ही श्री ल्यू च्येन शाओ ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र महा सचिव कोफी अन्नान विश्व की शांति की रक्षा करने, दुनिया को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण कर्त्तव्य निभा रहे हैं। चीन श्री अन्नान के साथ अंतर्राष्ट्रीय व क्षेत्रीय महत्वपूर्ण सवालों पर रायों का आदान-प्रदान करने को तैयार है।