• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2006-05-15 09:29:42    
अभिनेता थांग क्वो छयांग और उन की कोशिश

cri

53वर्षीय थांग क्वो छयांग केवल देखने में खूबसूरत और बुद्धिमान हीं नहीं बल्कि एक परिपक्व व्यक्तित्व के स्वामी भी हैं। तीस साल पहले उन्होंने अपनी पहली फिल्म-दक्षिण सागर का एक जवान सैनिक- में काम किया था। 1979 में थांग क्वा छवांग ने फिल्म –श्याओ ह्वा –फिल्म में काम किया जिस ने उन के आने वाले सारे जीवन को बदल दिया। यह फिल्म एक युद्धकालीन जीवन पर आधारित फिल्म थी जिस में थांग क्वो छयांग ने एक जवान सैनिक की भूमिका की थी। उन के गठीले, खूबसूरत शरीर और चेहरे ने चीनी दर्शकों का मन मोह लिया और उन के अनेक दीवाने बन गये। इस के बाद एक दूसरी फिल्म मोर राजकुमारी में मुख्य पात्र के रूप में ताईताजि के राजकुमार की भूमिका में वे दिखाई दिये। फिल्म में ताई जाति के राजकुमार और मोर राजकुमारी के बीच गहरा प्रेम हो जाता है, लेकिन उन के मिलन के रास्ते में बहुत कठिनाईंयां हैं। वे दोंनों उन सब कठिनाईयों को दूर करके मिलते हैं और एक साथ सुखमय जीवन बिताते हैं। इस खूबसूरत प्रेम कहानी में मुख्य पात्र की भूमिका में थांग क्वो छयांग ने एक बार फिर दर्शकों का मन मोह लिया। प्रथम मनीला अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में इस फिल्म को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 

वर्ष 1990 में थांग क्वो छयांग को सी सी टी वी के धारावाहिक-तीन राज्यों की कहानी- में काम करने का अवसर मिला। इस धारावाहिक में उन्होंने जू क ल्यांग पात्र का अभिनय किया। जू क ल्यांग तीन राज्यों के इतिहास में छू राज्य के मंत्री थे और उन्होंने आम नागरिक ल्यू बेई की सहायता कर के उसे छू राज्य का राजा बनाया। इस धारावाहिक को पूरा होने में तीस वर्ष लगे।

इस अवसर का लाभ उठाते हुए थांग ने लू क ज्यांग के पात्र की भूमिका में जान डाल दी। एक बार फिर उन के अभिनय का जादू सिर चढ कर बोला और चीनी दर्शकों ने उन्हें सिर पर उठा लिया। जू क ल्यांग की भूमिका के लिये उन्हें अनेक पुरस्कार भी मिले। वर्षों के बाद थांग एक अभिनेता के रुप में वापिस आए और सफलता ने एक बार फिर उन रे कदम चूमें।

तीन राज्यों की कहानी धारावाहिक की सफलता के बाद टी वी धारावाहिकों में काम करने के उन के पास अनेक आफर आए। इस प्रकार थांग क्वो छवांग एक बार फिर निर्देशकों और दर्शको के चहेते बन गये। उन्होंने –थांग राजवंश की रानी गायिका, थांग राजवंश में प्रेम कहानी, मिंग राजवंश की रानी अनेक टी वी धारावाहिकों में काम किया। अचानक उनके पास फिल्म और टी वी धारावाहिक –लम्बा अभियान में माओ त्से तुंग के पात्र की भूमिका करने का आफर आया। आप जानते ही हैं माओ त्से तुंग नये चीन के संस्थापक हैं और एक महान नेता हैं। माओ त्से तुंग के पात्र का अभिनय करना थांग के लिये एक बहुत बड़ी चुनौती थी। इस चुनौती को उन्होंने स्वीकार किया। उन्होंने माओ त्से तुंग से संबंधित ढेरों किताबें पढ डाली, उन पर पहले बनी हुईं फिल्मों को देखा, उन अभिनेताओं से मिले, बातचीत की जिन्होंने पहले माओ त्से तुंग का अभिनय किया था। इस प्रकार पूरी तैय्यारी के साथ जब उन्होंने लम्बा अभियान में माओ त्से तुंग का अभिनय किया तो दर्शकों ने उन्हें बेहद पसंद किया और सराहा। इस भूमिका के लिये उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार भी मिला।

इस भूमिका के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा

इस महान नेता की भूमिका के अभिनय से मुझे बहुत लाभ हुआ। क्योंकि इस के लिये मुझे तरह तरह की किताबें पढनी पढीं। मुझे लगता है कि मेरे अभिनय के लिये यह एक अच्छी बात थी.

अपने जीवन में थांग क्वो छयांग को सफलता और कभी विफलकता का मुंह देखना पड़ा।उन्होंने कहा कि यदि आप अपना ऱास्ता न छोडें तो अंत में जरुर सफल होंगें।