चीनी विदेश-मंत्रालय के प्रवक्ता श्री ल्यू जेन छाओ ने 11 तारीख को संवाददाताओं के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि अमरीकी वित्त-मंत्रालय ने घोषित आधे वार्षिक विनिमय दर संबंधी रिपोर्ट में विनिमय दर पर नियंत्रण करने वाले देशों में चीन को शामिल नहीं किया है, जिस का चीन स्वागत करता है।
यह पूछे जाने पर कि चीन ने अमरीकी वित्त-मंत्रालय की रिपोर्ट की क्या टिप्पणी की , तो श्री ल्यू जेन छाओ ने कहा कि इस रिपोर्ट ने अंदरूनी उपभोग का विस्तार करने और पक्का विदेशी मुद्रा बाजार स्थापित करने तथा वित्तीय व्यवस्था में सुधार लाने में चीन की कोशिश पर ध्यान दिया है, इसलिये विनिमय दर पर नियंत्रण करने वाले देशों में चीन को शामिल नहीं किया गया। इस का चीन स्वागत करता है।
श्री ल्यू जेन छाओ ने कहा कि गत साल से चीनी विनिमय दर का सुधार शुरू होने से लेकर इस साल की मई तक अमरीकी डालर के साथ चीनी मुद्रा रेमिनबी की विनिमय दर भी पहले से काफी लचालादार है। उन्होंने कहा कि चीन लचीली विनिमय दर व्यवस्था लाने की दिशा में काम कर रहा है।
|