• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2006-05-11 19:44:57    
चीन की आशा है संबंधित पक्ष राजनयिक कोशिश से ईरान की नाभिकीय समस्या का शांतिपूर्ण रूप से समाधान कर सकेंगे

cri

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता श्री ल्यू जेन छाओ ने 11 तारीख को संवाददाताओं के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि चीन की आशा है कि संबंधित पक्ष राजनयिक कोशिश से शांति वार्ता के जरिये ईरान की नाभिकीय समस्या का समाधान कर सकेंगे।

श्री ल्यू जेन छाओ ने पेइचिंग में आयोजित नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के संबंधित पक्ष ईरान की नाभिकीय समस्या पर विचार-विमर्श कर रहे हैं। चीन का इस सवाल पर रूख बहुत स्पष्ट है और चीन अंतर्राष्ट्रीय नाभिकीय अप्रसार व्यवस्था पर कायम रहेगा और मध्य पूर्व क्षेत्र की शांति व स्थिरता की रक्षा की कोशिश करेगा । आशा है कि विभिन्न पक्ष राजनयिक तरीकों से वार्ता के जरिये ईरान की नाभिकीय समस्या का समाधान कर सकेंगे।

उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण व राजनयिक तरीकों से ईरान की नाभिकीय समस्या का समाधान करना चीन के हित से मेल खाता ही नहीं , बल्कि विश्व के दूसरे देशों के हितों से मेल भी खाता है। वर्तमान में विभिन्न पक्षों को संयम रखकर इमानदारी से अगले दौर की राजनयिक कोशिश कर वार्ता से ईरान की नाभिकीय समस्या का समाधान करना चाहिए।