|
चीनी विदेश-मंत्रालय के प्रवक्ता श्री ल्यू चेन छाओ ने 11 तारीख को पेइचिंग में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि चीन कोरियाई प्रायद्वीप की नाभिकीय समस्या की छह पक्षीय वार्ता पुनः शुरू करने की कोशिश कर रहा है। चीन को आशा है कि संबंधित पक्ष यथाशीघ्र छह पक्षीय वार्ता पुनः शुरू करने के लिए लचीला रूख अपना सकेंगे।
उन्होंने संवाददाता से कहा कि चीन और अमरीका छह पक्षीय वार्ता से कोरियाई प्रायद्वीप की नाभिकीय समस्या का समाधान करने का समर्थन करते हैं। ताकि कोरियाई प्रायद्वीप को नाभिकीय रहित क्षेत्र बनाया जा सकें और कोरियाई प्रायद्वीप की शांति व स्थिरता सुरक्षित की जा सकें।
|