• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2006-05-06 17:19:46    
चीन द्वारा अमरीकी अंतर्राष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्र समिति से धार्मिक सवाल के जरिए दूसरे देश के अंदरूनी मामलों पर हस्तक्षेप न करने का अनुरोध

cri

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता श्री ल्यू च्येन छाओ ने छै तारीख को संवाददाता के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि अमरीका की अंतर्राष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्र समिति को धार्मिक सवाल से दूसरे देशों के अंदरूनी मामलों पर हस्तक्षेप करने को बंद करना चाहिए , ताकि अपनी छवि को नुक्सान न पहुंच सके   और अमरीका व अन्य देशों के संबंधों तथा उक्त समिति व  संबंधित पक्षों के बीच आदान प्रदान को बाधित  किया जा सके  ।

फिलहाल अमरीका की अंतर्राष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्र  समिति ने  2006 वर्षिय रिपोर्ट जारी की, जिस में चीन समेत अनेक देशों की धार्मिक नीतियों की आलोचना की गयी  । श्री ल्यू च्येन छाओ ने कहा कि इस रिपोर्ट ने चीन समेत कुछ विकासशील देशों की धार्मिक स्थितियों को लेकर मन माने ढ़ंग से टिप्पणी की । इस समिति ने गत वर्ष में अपनी चीन यात्रा के दौरान देखा सुना की परवाह न करके  चीन की धार्मिक व जातीय नीतियों को तोड़मरोड़कर पेश किया है , यहां तक कि उस ने भ्रामक पंथ फ़ा लुन कोंग की भी सफाई की , जिस से उस की बेवकुफ़ी फिर एक जाहिर हो गयी है  ।

श्री ल्यू च्येन छाओ ने कहा कि चीन सरकार कानून के अनुसार नागरिकों के स्वतंत्र धार्मिक विश्वास की रक्षा करती है । चीनी नागरिक कानून के मुताबिक धार्मिक विश्वास करने में पूर्ण रूप से स्वतंत्र  हैं । यह सर्वमान्य तथ्य है । अमरीका की अंतर्राष्ट्रीय स्वतंत्र  समिति धार्मिक स्वतंत्रता की आड़ में चीन के अंदरूनी मामले पर हस्तक्षेप करती है, यह दोनों देशों के संबंधों के बहतरीन विकासक्रम के खिलाफ है ।