• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2006-04-29 10:50:50    
श्री हू चिन थाओ ने संयुक्त राष्ट्र आवास कार्यालय व पर्यावरण कार्यालय के प्रधानों से भेंट की

cri

कीनिया की राजकीय यात्रा कर रहे चीनी राष्ट्राध्यक्ष श्री हू चिन थाओ ने 28 तारीख को नेरोबी में संयुक्त राष्ट्र आवास कार्यालय के कार्यकारिणी अध्यक्ष अनना कोजुमोलो तिबाइजुका और संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यालय के कार्यवाहक कार्यकारिणी अध्यक्ष शाफ्कट काकाखेल से भेंट की।

श्री हू चिन थाओ ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र आवास कार्यालय ने मानव आवास के निर्माण व विश्व के अनवरत विकास को बढ़ाने आदि के पक्षों में सकारात्मक योगदान किया है। संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यालय ने विश्व पर्यावरण की समस्याओं का समाधान करने  ,पर्यावरण के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने, और विकासशील देशों की पर्यावरण संरक्षण की क्षमता को विकसित करने  में बड़ी भूमिका अदा की है।

श्री हू चिन थाओ ने इस पर जार दिया है कि चीन हमेशा से सक्रिय रूप से मानव आवास व पर्यावरण संरक्षण के अंतर्राष्ट्रीय सहयोग में भाग लेता रहता  है। चीन संयुक्त राष्ट्र आवास कार्यालय व पर्यावरण कार्यालय के साथ आदान-प्रदान व सहयोग को और मजबूत करेगा, और विभिन्न पक्षों में इन दोनों कार्यालयों के कार्य का समर्थन करेगा।

श्री तिबाइजुका व श्री काकाखेल ने मानव आवास व पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्रों में चीन द्वारा प्राप्त उपलब्धियों का उच्च मूल्यांकन किया।