• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International Sunday   Jul 6th   2025  
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2006-04-27 19:24:36    
चीन और नाइजीरिया ने संयुक्त विज्ञप्ति जारी की

cri

नाईजीरिया के निमंत्रण पर चीनी राष्ट्राध्यक्ष श्री हू चिन थाओ ने 26 से 27 तारीख तक नाईजीरिया की राजकीय यात्रा की। यात्रा के दौरान दोनों देशों ने संयुक्त विज्ञप्ति जारी कर चीन व नाइजीरिया के रणनीतिक साझेदार संबंध आगे बढ़ाने के लिये दोनों देशों के विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग का विस्तार करने का फैसला किया।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि चीन और नाइजीरिया राजनयिक संबंध स्थापित होने के पिछले 35 सालों तक दोनों देशों के मैत्रीपूर्ण सहयोग संबंध के विकास पर संतुष्ट हैं। दोनों पक्षों के विचार में चीन और नाइजीरिया के बीच आर्थिक सहयोग की बड़ी संभावना है और भविष्य बहुत उज्जवल है। दोनों पक्षों ने कहा कि वे कृषि, बिजली, आधारभूत संस्थापन, ऊर्जा और सूचना आदि क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाएंगे। दोनों पक्षों ने कहा कि दोनों देश रणनीतिक सहयोग संबंध के आधार पर अंतर्राष्ट्रीय मामलों में सहयोग बढ़ाएंगे और विकासशील देशों के हितों की रक्षा करने की कोशिश करेंगे।

दोनों पक्षों ने चीन-अफ्रीका मैत्रीपूर्ण संबंध व सहयोग का उच्च मूल्याकंन किया।

नाइजीरिया ने एक चीन की नीति को दोहराया और राष्ट्रीय एकता कायम रखने में चीन सरकार की हर संभव कोशिश का समर्थन किया।

Post Your Comments

Your Name:

E-mail:

Comments:

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040