• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International Saturday   Jul 5th   2025  
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2006-04-27 19:20:45    
श्री हू चिन थाओ ने नाइजीरियाई दोनों सदन के अध्यक्षों से भेंट की

cri

चीनी राष्ट्राध्यक्ष श्री हू चिन थाओ ने 27 तारीख को अबूजा में नाइजीरियाई सीनेट के अध्यक्ष श्री नामानी और प्रतिनिधि सदन के अध्यक्ष श्री मासारी से भेंट की। दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने और दोनों देशों की संसदों की आवाजाही का विस्तार करने पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

श्री हू चिन थाओ ने कहा कि चीन और नाइजीरिया द्वारा राजनीतिक समझ, आर्थिक लाभ, अंतर्राष्ट्रीय मामलों में एक दूसरे की सहायता करने वाले रणनीतिक साझेदार संबंध स्थापित किए गये हैं, जो दोनों देशों के संबंधों के विकास को दिखाता है। चीन-नाइजीरिया संबंधों ने विकास के नये दौर में प्रवेश किया है। नाइजीरिया अफ्रीका में चीन का सब से महत्वपूर्ण आर्थिक व व्यापारिक साझेदार है। चीन नाइजीरिया के साथ अपने द्विपक्षीय संबंधों के विकास पर संतुष्ट है।

श्री हू चिन थाओ ने कहा कि चीन चीन-नाईजीरिया संबंध के विकास पर महत्व देता है और आशा है कि दोनों देशों के विधिनिर्माण संस्थाओं के बीच आवाजाही का विस्तार होगा और चीन व नाइजीरिया के रणनीतिक साझेदार संबंधों में और गहराई आएगी।

दोनों संसद अध्यक्षों ने कहा कि इधर के वर्षों में नाइजीरिया-चीन संबंधों का हुआ विकास इतिहास में सब से अच्छे काल में स्थित है। दोनों देशों के आर्थिक व व्यापारिक सहयोग को बढ़ाना दोनों देशों की जनता और पश्चिमी अफ्रीकी क्षेत्र की जनता के लिये लाभप्रद होगा। नाइजीरियाई संसद दोनों देशों के विधिनिर्माण संस्था की आवाजाही बढ़ाएगी और दोनों देशों के रणनीतिक साझेदार संबंध आगे बढ़ेंगे।

Post Your Comments

Your Name:

E-mail:

Comments:

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040