|
चीनी विदेश-मंत्रालय के प्रवक्ता श्री छिंग कांग ने 25 तारीख को पेइचिंग में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वर्तमान में चीनी और अमरीकी नेताओं ने भेंटवार्ता में थाईवान सवाल पर सिद्धांत व रूख निश्चित किया, जो थाईवान जलडमरूमध्य के दोनो तटों की शांति व स्थिरता की रक्षा और एशियाई क्षेत्र के विकास को बढ़ाने के लिये मददगार सिद्ध होगा।
श्री छिंग कांग ने संवाददाताओं के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि चीनी राष्ट्राध्यक्ष श्री हू चिन थाओ ने अमरीकी यात्रा के दौरान श्री बुश के साथ थाईवान सवाल पर विचारों का आदान-प्रदान किया। श्री हू चिन थाओ ने कहा कि चीन और अमरीका द्वारा थाईवानी स्वाधीनता का विरोध करने और थाईवान जलडमरुमध्य के दोनों तटों की शांति व स्थिरता की रक्षा करने में दोनों के समान रणनीतिक हित मौजूद हैं। उन्होंने थाईवान सवाल पर श्री बुश व अमरीका सरकार के रूख की ताऱीफ की। श्री बुश ने कहा कि थाईवान सवाल पर उन्हें चीन की चिंता समझ में आती है। उन्होंने बल दे कर कहा कि अमरीका सरकार थाईवान सवाल पर रूख नहीं बदलेगी और अमरीका एक चीन की नीति पर कामय रहेगा ।
|