|
चीनी विदेश-मंत्रालय के प्रवक्ता श्री छिंग कांग ने 25 तारीख को पेइचिंग में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि चीन नेपाली नरेश व पार्टी द्वारा राजनीतिक सुलह व सामाजिक सुरक्षा बहाल करने की कोशिशों का स्वागत करता है।
इधर दो हफ्तों में नेपाल के विभिन्न क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हुआ। राजधानी काठमांडु में 5 तारीख से कर्फ्यू लगाया गया। नेपाली नरेश ने 24 तारीख की रात को भाषण देते हुए कहा कि नेपाली संसद बहाल की जाएगी और नेपाली विपक्ष के सात दलों के गठबंधन को आमंत्रित कर 28 तारीख को उन के साथ वार्ता की जाएगी।
श्री छिंग कांग ने संवाददाताओं के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि चीन और नेपाल मैत्रीपूर्ण पड़ोसी देश हैं। चीन सरकार नेपाली राजा, पार्टी व जनता द्वारा चुने गये अपने विकास के उपायों का सम्मान करती है। चीन सरकार चीन-नेपाल अच्छे पड़ोसी जैसे मैत्रीपूर्ण संबंधों व सहयोग का विकास करने के लिये कोशिश करेंगे।
|