• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International Wednesday   may 14th   2025  
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2006-04-26 08:36:22    
पेइचिंग शहर चीन की राजधानी तो है, जबकि हांगचाओ इस देश का हृदय ही है

cri

प्रिय दोस्तो, आप जानते ही हैं कि वर्तमान चीन में चारों ओर रंगबिरंगे खिले हुए फूल और वसंत का तरोताजा वातावरण दिखाई देता है। ऐसे सुंदर मौसम में चीनी लोग अवकाश के समय रमणीक स्थलों पर घूमना, खुले मैदान में ताजा हवा खाना या पर्वतारोहण करना ज्यादा पसंद करते हैं। हांगचाओ शहर की शी हू यानी पश्चिम झील रमणीक पर्यटन क्षेत्र और उस का अद्भुत सौंदर्य चीनी लोगों को मोहित कर लेता है।

मार्च में पश्चिम झील के दौरे पर इस झील के दक्षिण पूर्वी तट पर स्थित ल्यू लांग वन इंग नामक स्थल देखना बहुत जरूरी है। यहां पुराने जमाने में एक शाही उद्यान था, अब यहां अनगिनत दुर्लभ पेड़ उगे हुए हैं, साथ ही सौ पक्षियों का स्वर्ग नामक स्थल ने भी अपनी विशेष पहचान बना ली है। इस स्थल के ऊपर एक बहुत विशाल जाल लगा हुआ है, जिस में कोयल जैसे सौ किस्मों के पक्षियों का पालन किया जाता है। सुहावने मौसम में इतने अधिक पक्षियों की चहचहाहट सुनकर पर्यटक सचमुच ही मंत्रमुग्ध हो जाते हैं।

पिछले लम्बे अर्से में हांगचाओ का पश्चिम झील पर्यटन स्थल बहुत से देशी-विदेशी हस्तियों के आकर्षण का केंद्र रहा है। चीन के स्वर्गीय नेता माओ त्से तुंग अपने जीवन काल में चालीस बार यहां आये थे। इतना ही नहीं , एक बार वे लगातार यहां सात महीने तक ठहरे थे। अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति निक्सन भी विशेष तौर पर पश्चिम झील देखने के लिये दो बार यहां आये। उन्हों ने पश्चिम झील के अनुपम दृश्य की तारीफ करते हुए कहा कि पेइचिंग शहर चीन की राजधानी तो है , जबकि हांगचाओ इस देश का हृदय ही है।

विख्यात सुंदर हांगचाओ का पश्चिम झील पर्यटन स्थल चीन के विभिन्न क्षेत्रों के पर्यटकों को आकर्षित ही नहीं करता, बल्कि बहुत से विदेशी दोस्तों को भी अपनी ओर खींच लेता है। अमरीका के जोहन ली हांगचाओ शहर में चार साल रह चुके हैं। उन्हों ने हमारे संवाददाता के साथ बातचीत में कहा कि वसंत मानों जीवनारम्भ की ऋतु है। मार्च पश्चिम झील का सब से सुंदर समय है , ऐसे वक्त पर पेड़ हरे-भरे हो जाते हैं , रंगबिरंगे फूल खिल उठते हैं , इस सुहावने मौसम में पतंग उड़ाने में भी बड़ा मजा आता है। हांगचाओ शहर का पश्चिम झील पर्यटन स्थल मन बहलाने की बड़ी उत्तम जगह है। यहां का वातावरण तरोताजा है और बहुत से प्राचीन सांस्कृतिक अवशेष भी देखने को मिलते हैं। हांगचाओ शहर बाल-बच्चों , बूढों और सभी लोगों के लिये रहने लायक है , मुझे यह जगह बहुत पसंद है।

वर्तमान में पश्चिम झील पर्यटन क्षेत्र ने विभिन्न जगहों की अलग-अलग विशेष सेवाओं को प्रधानता पर दी है। यदि पर्यटक कॉफी पीना चाहता है, तो वह नानशान रोड़ पर स्थित कॉफी हाऊस जा सकता है, खरीददारी के लिये झील पैदल सड़क जा सकता है, मनोहर प्राकृतिक दृश्य देखने के लिये पश्चिम झील पर्यटन क्षेत्र के मध्यम भाग जा सकता है। और पेहशान सड़क पर प्राचीन सांस्कृतिक अवशेष उपलब्ध हैं। प्रशंसनीय बात यह है कि देशी-विदेशी पर्यटकों की सुविधा के लिये पश्चिम झील पार्क चौबीस घंटे मुफ्त में खुला रहता है। हांगचाओ म्युनिसिपल्टी के सचिव श्री वांग क्वो फिंग ने परिचय देते हुए कहा कि हमारा यह विचार रहा है कि हांगचाओ का पश्चिम झील पर्यटन क्षेत्र हांगचाओ वासियों का नहीं, चच्यांग प्रांत वासियों का भी नहीं, वह समूची चीनी जनता और विश्व जनता का ही है। अब पश्चिम झील के आसपास सात बड़े आकार वाले पार्क पर्यटकों के लिये मुफ्त में खुले हुए हैं, मुझे विश्वास है कि सुहावने वसंत के मौसम में नया पश्चिम झील पर्यटन स्थल और नया हांगचाओ शहर अवश्य ही सभी देशी-विदेशी पर्यटकों को नयी खुशियों का आभास देगा।

प्रिय श्रोताओ, क्या आप जानते हैं कि कुछ लोगों ने हांगचाओ की झील और जेनेवा की जेनेवे झील को विश्व के पूर्वी व पश्चिमी दो चमकदार मोतियों की संज्ञा दी है। पश्चिम झील के कारण ही शायद इटली के मशहूर यात्री मार्को पोलो ने अपने यात्रा-विवरण में हांगचाओ को विश्व का सब से आलीशान व सुंदर शहर कहा है।

मित्रो, यदि बाद में आप को वंसत में हांगचाओ आने का मौका मिले, तो आप जरूर पश्चिम झील की अलग पहचान को महसूस करना मत भूलियेगा, आप एक अविस्मरणीय अनुभव अवश्य ही प्राप्त कर पायेंगे।

Post Your Comments

Your Name:

E-mail:

Comments:

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040