|
चीनी विदेश-मंत्रालय के प्रवक्ता श्री छींग कांग ने 18 तारीख को पेइचिंग में आयोजित एक नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि चीन पहले की ही तरह कोरियाई प्रायद्वीप की नाभिकीय समस्या पर छह पक्षीय वार्ता की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगा।
संवाददाताओं के प्रश्नोत्तर में श्री छींग कांग ने कहा कि हाल में छह पक्षीय वार्ता में कुछ नये जटिल सवाल व मुसीबतें आयी हैं। छह पक्षीय वार्ता की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने और छह पक्षीय वार्ता के चौथे चरण में जारी समान वक्तव्य का कार्यान्वयन करने के लिए संबंधित विभिन्न पक्ष, विशेषकर प्रमुख पक्षों को सदिच्छापूर्ण रुख प्रकट करना चाहिए और लचीलापन दिखाना चाहिए।
श्री छींग कांग ने कहा कि चीन कोरियाई प्रायद्वीप को नाभिकीय मुक्त क्षेत्र बनाने , कोरियाई प्रायद्वीप तथा उत्तर पूर्वी एशियाई क्षेत्र की शांति की रक्षा करने, शांतिपूर्ण तरीकों के जरिये वार्ता व सलाह मश्विरा से कोरियाई प्रायद्वीप की नाभिकीय समस्या का समाधान करने का पक्षधर है। उन्होंने कहा कि छह पक्षीय वार्ता की प्रक्रिया में चीन संबंधित विभिन्न पक्षों के साथ घनिष्ठ संपर्क व सलाह मश्विरा बरकरार रखेगा। संबंधित विभिन्न पक्ष भी चीन की इस भूमिका की प्रशंसा करते हैं।
|