• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2006-04-13 18:48:35    
संबंधित पक्ष छह पक्षीय वार्ता की बहाली की कोशिश करते रहेंगे

cri

चीनी विदेश-मंत्रालय के प्रवक्ता श्री ल्यू च्येन छाओ ने 13 तारीख को पेइचिंग में आयोजित नियमित सम्वाददाता सम्मेलन में आशा जतायी कि छह पक्षीय वार्ता से संबंधित सभी पक्ष वार्ता के फिर से आयोजन के लिये कोशिश करेंगे।

श्री ल्यू जेन छाओ ने कहा कि वर्तमान में पैदा हुए गतिरोध के कारण है कि अमरीका और जनवादी-कोरिया के बीच आपसी विश्वास का अभाव है और कुछ ठोस सवालों से उत्पन्न मतभेदों को दूर नहीं किया गया है ।

चीन की आशा है कि संबंधित पक्ष पूर्वोत्तर एशिया की शांति व स्थिरता की रक्षा करने और इसे नाभिकीय हथियारों से मुक्त करने के लिये संबंधित सवालों का निपटारा कर सकेंगे और कुछ छोटे मोटे सवालों से इस वार्ता की प्रक्रिया पर प्रभाव नहीं डाल सकेंगे।

श्री ल्यू च्येन छाओ ने कोरियाई प्रायद्वीप की नाभिकीय समस्या पर चीन के रूख को दोहराया कि चीन वार्ता के जरिये कोरियाई प्रायद्वीप की नाभिकीय समस्या का उचित रूप से समाधान करने पर कायम है ।