|

हाल ही में चीन के भीतरी मंगोलिया स्वायत्त प्रदेश की विधि संस्था ने परिवारिक हिंसा रोकथाम नियमवली पारित की। इस से पहले चीन में हूनान व सछवान आदि 10 प्रांतों व स्वायत्त प्रदेशों ने एक के बाद एक कर के परिवारिक हिंसा रोकथाम के स्थानीय कानून कायदे निर्धारित किए हैं।
वर्ष 2001 में चीन ने अपने संशोधित विवाह कानून में पहली बार परिवारिक हिंसा को कानून के हस्तक्षेप के दायरे में रखा। विभिन्न स्थानों ने भी अलग अलग तौर से स्थानीय कानून कायदे निर्धारित किए, ताकि कानून के माध्यम से परिवारिक हिंसा घटनाओं को कम किया जा सके।
|