|
 |
(GMT+08:00)
2006-04-07 17:29:54
|
 |
तिब्बत स्वायत्त प्रदेश में द्विभाषीया शिक्षा
cri
तिब्बत स्वायत्त प्रदेश के शिक्षा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी श्री मारजूंग ने बताया कि पिछले चालीस वर्षों में तिब्बत की विभिन्न स्तरीय शिक्षा संस्थाओं ने तिब्बती भाषा के शिक्षा को हमेशा महत्व दिया। उन्हों ने कहा , तिब्बती भाषा तिब्बती जाति की उन्नतिशील संस्कृति का भाग है। अगर इस का विकास न किया गया तो हम अपनी संतानों के लिए क्या विरासत सुरक्षित कर सकेंगे। इस सवाल को ध्यान में रख कर ही स्वायत्त प्रदेश की सरकार ने विशेष तौर पर तिब्बती भाषा कार्य कमेटी तथा तिब्बती भाषा कार्य निर्देशन दल की स्थापना की। तिब्बत स्वायत्त प्रदेश की सभी विभिन्न स्तरीय सरकारों में अब ऐसी संस्थाएं निर्मित की जा चुकी हैं। तिब्बत स्वायत्त प्रदेश के शाननान कस्बे की नाइतुंग काउंटी के मिडिल स्कूल के सभी छात्र तिब्बती किसानों तथा चरवाहों के परिवारों से हैं। इस स्कूल की हर कक्षा में हान और तिब्बती दोनों भाषाएं पढ़ाई जाती हैं। छात्रों की ये दोनों भाषाएं बोलने की क्षमता बढ़ाने के लिए स्कूल में बार-बार सांस्कृतिक समारोह आयोजित किये जाते हैं, जिनमें हान और तिब्बती दोनों भाषाओं का प्रयोग होता है। छात्र इन गतिविधियों के जरिये बोलने और लिखने की अपनी क्षमता बढ़ा सकते हैं।
|
|
|