• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2006-04-06 18:35:55    
चीनी उप विदेश मंत्री वू दा वेई तोक्यो जाऐंगे

cri

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता श्री ल्यू च्येन शाओ ने छैः तारीख को पेइचिंग में कहा कि चीनी उप विदेश मंत्री वू दा वेई 9 से 11 अप्रैल तक जापान की यात्रा करेंगे और छैः पक्षीय वार्ता को लेकर अन्य पक्षों के साथ रायों का आदान प्रदान करेंगे

श्री ल्यू च्येन शाओ ने छैः तारीख को आयोजित विदेश मंत्रालय के संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उत्तर पूर्वी एशिया सहयोग वार्ता 9 से 11 अप्रैल तक तोक्यो में आयोजित होगी। चीनी उप विदेश मंत्री वू दा वेई के वार्ता में भाग लेने की योजना नहीं है, लेकिन, वे उसी समय तोक्यो जाऐंगे और अन्य प्रतिनिधि मंडलों के नेताओं से संपर्क करेंगे और छैः पक्षीय वार्ता पर रायों का आदान प्रदान करेंगे।

ध्यान रहे, गत वर्ष के सितम्बर माह में जनवादी कोरिया की नाभिकीय समस्या की छैः पक्षीय वार्ता के चौथे चरण में पेइचिंग में संयुक्त वक्तव्य के रूप से छैः पक्षीय वार्ता के शुरु होने के बाद प्रथम दस्तावेज पारित किया गया और कोरियाई प्रायद्वीप की नाभिकीय समस्या का अंतिम समाधान के लिए ढांचा निश्चित किया गया है। श्री ल्यू च्येन शाओ ने कहा कि चीन हमेशा यह मानता है कि चौथे चरण की छैः पक्षीय वार्ता के संयुक्त वक्तव्य को जल्दी ही कार्यान्वित किया जाना चाहिए। यह विभिन्न पक्षों के कल्याण से मेल खाता है और इस क्षेत्र की शांति व स्थिरता के लिए भी लाभदायक है। विभिन्न पक्षों को छैः पक्षीय वार्ता की यथाशीघ्र ही बहाली और संयुक्त वक्तव्य के कार्यान्वयन को आगे बढ़ाने में प्रगति प्राप्त करने के लिए सक्रिय उभय प्रयास करना चाहिए।