• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2006-03-06 12:46:39    
श्वान वर्ष के बारे में

cri

आप जानते हैं, कुत्ता मनुष्य का दोस्त है। उस की ईमानदारी, वफादारी और साहस की दुनिया भर में सराहना होती रही है। उत्तरी चीन की मानचु जाति के लोगों में कुत्ते के प्रति विशेष रुचि है। ऐसा इसलिए, क्योंकि उन के पूर्वज महाराजा नूरहछ का संबध कुत्ते से माना जाता है।

लोगों पर कुत्ते की आम छवि बहुत प्यारी और विनम्र है। कुत्ते की भौं-भौं का चीनी भाषा में उच्चारण वांग-वांग है। चीनी भाषा में वांग की ध्वनि का एक मतलब है समृद्धि, इसलिए चीन में कुत्ते को समृद्धि लाने वाला शुभ जानवर भी माना जाता है। अगर किसी के घर में कोई कुत्ता अचानक आ जाए, तो उस घर के लोग बिना हिचके उसे घर में रख लेते हैं। चीन में एक ऐतिहासिक अभिलेख का मानना है कि कुत्ता विपत्ति टालने में सक्षम है। इसलिए वह प्राचीन काल में बलिदान के लिए उपयोगी विशेष जानवरों में शामिल रहा। आज से लगभग 3000 साल पहले चो राजवंश में कुत्तों के पालन व प्रशिक्षण की देखरेख करने वाला पद तक स्थापित था। चीन की एक परीकथा में अर्हत अरलांग राक्षस पकड़ने के समय भौं-भौं नाम के एक कुत्ते को साथ रखता है,जो नाजुक घड़ी में उन की सहायता करता है।