• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2006-02-21 18:51:53    
जापान को चीन-जापान राजनीतिक कठिनाईयों को हल कर दोनों देशों के आर्थिक व व्यापार संबंध के विकास के लिए प्रयास करना चाहिए

cri

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ल्यू च्येन छाओ ने 21 तारीख को पेइचिंग में एक नियमित पत्रकार सम्मेलन में कहा कि चीन का मानना है कि जापान को चीन और जापान के बीच मौजूद राजनीतिक कठिनाईयों को हल करने के लिए प्रयास करना चाहिए, यह दोनों देशों के आर्थिक व व्यापारिक संबंधों के विकास के लिए हितकारी होगा।

श्री ल्यू च्येन छाओ ने जापान के आर्थिक मंत्री तोशीहीरो निखाई की इसी दिन शुरु हो रही चीन यात्रा पर यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि चीन-जापान संबंधों में उत्पन्न कठिन परिस्थिति का कारण जापान के नेताओं द्वारा अनेक बार यासुकुनी मंदिर का दर्शन करना व इतिहास के सवाल पर सही रूख नहीं अपनाना है। इस सवाल पर जापान को अन्य बहाने व कारण ढूंढकर लीपापोती करना ,यहां तक कि इस की जिम्मेदारी चीन पर डालने की कल्पना नहीं करनी चाहिए, यह दोनों देशों के संबंध के सुधार व विकास के लिए बेकार सिद्ध होगी।